RoDTEP Scheme | 5 Step संपूर्ण जानकरी

RoDTEP Scheme भारत सरकार की एक स्कीम है जिसके तहत निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात कर में छूट देती है। RoDTEP एक प्रकार से निर्माता-निर्यातक के द्वारा दिए जाने वाले अप्रत्यक्ष करों की वापसी का एक मैकेनिज्म भी है। RoDTEP Scheme उन्ही योजनाओ में से एक है जिसमे से भारत से निर्यात करने पर आप को निर्यात कर में अच्छी खाशी छूट मिल जाती है। आज हम लोग  RoDTEP Scheme के बारे में विस्तार से जानेंगे।

RoDTEP

दोस्तों हम जानते हैं की भारत सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों बढ़ावा अलग अलग प्रकार की योजनाओं को लेकर निर्यात को सुगम और और निर्यात की दर को बढ़ाना चाहती है। यह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सम्बंधित योजना है जो 1 जनवरी 2021 को भारत सरकार ने निर्यातक लाभ योजना के तहत लांच की थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने निर्यात की जाने वाली 8555 वस्तुओं पर निर्यात एवं उत्पाद वाली वस्तुओं पर शुल्क एवं कर स्कीम RoDTEP की योजना के तहत कर में रिफंड की घोसणा की थी। RoDTEP स्कीम इसके पूर्व MEIS स्कीम को बदलने के स्वरुप में आई थी। जो की WTO के मानकों के अनुरूप नहीं थी।

RoDTEP Full Form : RoDTEP फुल फॉर्म 

RoDTEP का फुल फॉर्म REMISSION OF DUTIES OR TAXES ON EXPORT प्रोडक्ट्स होता है जिसका हिंदी में मतलब निर्यात उत्पादों पर शुल्कों या करों में छूट है। यह भारत सरकार द्वारा संशोधन करके नई योजना शुरू की गई है। RoDTEP एक स्कीम है जो इसके पहले भारत सरकार द्वारा ही लांच की गई एक अन्य स्कीम MEIS (‘मर्चेंडाइज़ एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया स्कीम’) को संसोधित कर के MEIS के प्रतिस्थापन के रूप में लाइ गई है।

हालाँकि दोनों ही स्कीम भारत से से निर्यात करने वाले निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए ही बनाई गई थी। MEIS के बारे में कहा गया की ये योजना विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप नहीं थी। जिसके बाद सरकार ने MEIS को संसोधित कर के  RoDTEP Scheme ले के आई।

RoDTEP Scheme क्या है?

 RoDTEP Scheme के तहत मिलने वाली निर्यात कर में छूट एक स्वचालित क्रेडिट प्रणाली है जो की हस्तान्तरीय स्क्रिप्टेड करेंसी क्रेडिट के रूप में मिलती है। ये आप को नगद राशि के रूप में नहीं मिलती है।

इसको उदाहरण से समझते हैं मान लेते हैं की हमने किसी ऑनलाइन पोर्टल से कोई ऑनलाइन खरीदारी की 1 लाख रुपये की। इस खरीदारी पर हमें 18 % की हिसाब से क्रेडिट डिस्काउंट मिला। जो हमे एक नकद राशि के रूप में नहीं मिलती। ये स्क्रिप्टेड इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट होती है जिसका उपयोग हमे उसी पोर्टल पर करना होता है जहाँ से हमे मिली है। इसका उपयोग हम  अन्य किसी अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी के रूप में कर सकते हैं।

अब इसे निर्यात के मामले में समझते हैं की हमने कोई गुड्स निर्यात की जिसकी कुल कीमत या इनवॉइस वैल्यू 30 लाख रूपये है। इस पर सरकार  RoDTEP Scheme की तहत 4 % की दर से इन्सेंटिव देती है। जिसका कुल इन्सेंटिव स्कोर 1 लाख 20 हजार होगा । ये अमाउंट आप को नकद राशि के रूप में नहीं मिलेगा। ये एक क्रेडिट स्कोर है। अब सवाल उठता है , की जब ये हमे नकद राशि के रूप में नहीं मिलेगा तो हमारे पास इसका उपयोग ही क्या है।

तो इसका जवाब ये है की इसका उपयोग आप इम्पोर्ट ड्यूटी भरने के रूप में कर सकते हो। जैसे मान लो आप ने निर्यात किया तो आप के पास 1 लाख 20 हजार की एक्सपोर्ट की इंसेंटिव क्रेडिट मिली। अब इसके बाद अगर आप ने कोई शिपमेंट बाहर से किसी भी देश से इम्पोर्ट किये जिसके ऊपर लगने वाला कस्टम शुल्क 1 लाख 60 हजार है।

तो जो आप ने निर्यात करने के टाइम 1 लाख 20 हजार निर्यात इंसेंटिव क्रेडिट मिला था उसी से ये इम्पोर्ट ड्यूटी भर सकते हैं। 1 लाख 60 हजार इम्पोर्ट ड्यूटी के में से आप की क्रेडिट के 1 लाख 20 हजार घट जायेंगे। जिसके बाद आप को केवल 40 हजार ही इम्पोर्ट ड्यूटी भरनी होगी। इस प्रकार आप को मिली हुई निर्यात इन्सेंटिव क्रेडिट स्कोर का फायदा मिल गया।

 

 RoDTEP Scheme का लाभ कैसे लें ?

RoDTEP  स्कीम का लाभ कैसे लें इसे एक अन्य उदाहरण से समझते हैं।  सवाल ये उठता है की जरूरी नहीं हर निर्यातक आयात भी करता हो। तो अगर आप आयात नहीं करते तो निर्यात में मिली हुई इंसेंटिव क्रेडिट का उपयोग आप कहाँ करेंगे। तो यहाँ आप को बता दें कि  RoDTEP Scheme की तहत मिलने वाली निर्यात इंसेंटिव क्रेडिट हस्तांतरणीय है।

मतलब ये क्रेडिट आप किसी दुसरे आयातक को भी दे सकते हैं। जो कि वो आयात शुल्क भरने में उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन कोई और आयातक अगर आप से निर्यात इन्सेंटिव क्रेडिट लेकर अपना आयात शुल्क भरेगा तो उसमे उसका और आप का क्या फायदा होगा।

तो इसको ऐसे समझते हैं कि मान लो दो लोग है, एक है निर्यातक जिसके पास कुछ निर्यात इन्सेंटिव क्रेडिट है जो कि आयात नहीं करता है जिसका नाम है विजय , और दूसरा है आयात करता है जिसको किसी शिपपमेंट कि कस्टम ड्यूटी भरनी है जिसका नाम है रोहन।

यहाँ दो सवाल है कि जब रोहन को 1 लाख कि कस्टम ड्यूटी भरनी है तो वो सीधा कस्टम विभाग को ही 1 लाख भर देगा VIAJY से क्योँ क्रेडिट ले के कस्टम ड्यूटी भरेगा ? और दूसरा सवाल ये कि विजय अपनी इंसेंटिव क्रेडिट रोहन को क्योँ देगा ?

इसका जवाब कुछ यूँ है कि रोहन विजय से क्रेडिट लेता है तो विजय उसे टोटल क्रेडिट में से 5 % छूट पर देता है।तो रोहन द्वारा भरा जाने वाला निर्यात शुल्क जिसमे उसे 5 % का अतरिक्त लाभ मिल जाता है। और विजय जो कि आयात नहीं करता फिर भी उसे मिलने वाली निर्यात इन्सेन्टिव क्रेडिट का उपयोग हो गया। इस प्रकार दोनों के लिए Win-Win Situation हो गई।

 

RoDtep Scheme के लिए आवेदक कि पात्रताएं

●आवेदक के लिए Turnover का कोई भी लिमिट या सीमा नहीं है। आप टर्नओवर कितना भी हो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

●इसके लिए आप के पास इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट लाइसेंस होना जरूरी है , और निर्यात करते हों।

●कूरियर से बहार सामान भेजने वाले निर्यातक भी इसकी पात्रता सूची में आते हैं।

●बहार से आयात कर के पुनः निर्यात करने वाली निर्यातक वस्तु या निर्यातक इसकी पात्रता सूची में नहीं आते हैं।

●निर्यात कि जाने वाली वस्तु का सरीफिकेटे और ओरिजिन भारतीय हो तभी RoDTEP Schemeके लिए पात्रता सुनिश्चित होगी।

● RoDTEP Scheme केवल वस्तु निर्यात पर ही लागु होती है , सेवा निर्यात पर नहीं।

●केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स, स्टील सेक्टर को अभी RoDTEP Scheme से अभी बहार रखा गया है।

●1st January 2021 के बाद होने वाले शिपमेंट ही  RoDTEP Scheme के अंदर आएंगे। उसके पहले वाले शिपमेंट MEIS स्कीम के अंदर आएंगे।

RoDTEP स्कीम का फायदा लेने क लिए आप शिपिंग बिल में ही मेंशन करना पड़ेगा ,अन्यथा आप इस स्कीम के लाभ से वंचित  रह जायेंगे।

RoDTEP स्कीम हर निर्यात पर अलग अलग वस्तुओं के निर्यात पर सरकार 0.4 % से 4.3 %तक दी जाती हैं।

Conclusion निष्कर्ष 

दोस्तों आज हमने भारत सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना RoDTEP Scheme  के बारे में जाना। एक ऐसी योजना जो भारत से होने वाले निर्यात और निर्यातकों को प्रोत्शाहित करती है। RoDTEP Scheme के बारे एक एक चीज पर ठीक से चर्चा हुई। उम्मीद है की आप लोगों को आज की ये जानकारी पसंद आई होगी।

दोस्तों जैसा की आप लोग जानते हैं ये ब्लॉग हमने सिर्फ इस लिए बनाया है कि हमारे देश का एक एक व्यापारी चाहे वो शहर से हो या गांव से अगर वो निर्यात करना चाहता है तो बिलकुल कर सकता है। इसी लिए इस ब्लॉग कि भाषा बिलकुल सामान्य और बोल चाल वाली भाषा में रखी गई है जब भी आप पढ़ो तो आप ऐसे लगे के जैसे आप हमसे बात ही कर रहे हो। दोस्तों वैसे तो हमारी कोशिस रहती है कि कोई भी जानकारी छूटे न। लेकिन फिर भी कहीं कोई चूक हो जाती है तो जरूर बताएं बहुत बहुत धन्यवाद।

Frequently Asked Question 

Question 1. भारत में रोडटेप योजना क्या है?

Answer 2.  RoDTEP Scheme भारत सरकार कि एक योजना है जिसे 1 जनुअरी 2021 को लांच हुई थी जिसका उद्देशय निर्यातक को निर्यात पर लगने वाले शुल्क कि वापसी या रिफंड करवाना है।   RoDTEP Scheme वाणिज्य मंत्रालय द्वारा लाइ गई थी।

Sharing Is Caring:
Social

Leave a Comment

Import