लक्षद्वीप | Lakshadweep Kiase Jayen ?

लक्षद्वीप जी हाँ दोस्तों पिछले 4 दिनों से खूब चर्चा में रहे लक्षद्वीप Lakshadweep  के बारे आप सब ने सुना होगा। पिछले सप्ताह में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दस मोदी जी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। और हमारे भारत वाशियों को सिर्फ ये सन्देश दिए की हमारे भी देश में बहुत सारी खूब सूरत जगह और आइलैंड हैं जहाँ हम जा सकते हैं। लक्षद्वीप Lakshadweep बाकी देशों में मौजूद किसी अन्य देश की तुलना में ज्यादा खूबसूरत और स्वच्छ हैं।

lakshadweep

लक्षद्वीप, जिसका मलयालम में अर्थ है “एक लाख द्वीप”, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर अरब सागर में बसा लुभावनी सुंदरता का एक द्वीपसमूह है।

अपने प्राचीन सफेद रेतीले समुद्र तटों, क्रिस्टल-क्लियर फ़िरोज़ा पानी या फिर कहें की सीसे सा साफ़ पानी और जीवंत मूंगा चट्टानों के साथ, Lakshadweep  एक जीवंत स्वर्ग है जो उन भाग्यशाली लोगों के दिलों को लुभाता है जो इसके वैभव का अनुभव करते हैं।

लक्षद्वीप

 

लक्षद्वीप कहां स्थित है

कोच्ची के मलबार तट से 420 किलोमीटर दूर समुन्द्र के बीचो-बीच स्थित Lakshadweep  भारत का एक बहुत ही खूबसूरत द्वीप समूह है। इसे कोरल का द्वीप भी कहा जाता है।

Lakshadweep  भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। जिसमे कुल 36 द्वीप हैं, जिनमे से लगभग 10 द्वीप पर ही आबादी रहती है।

लक्षद्वीप कहां स्थित है

लक्षद्वीप की प्रशासनिक राजधानी करवत्ती है। Lakshadweep  अपने सबसे खूबसूरत और अद्वितीय मूंगा एटोल या मूंगा चट्टान के

लिए विश्वप्रसिद्द है। ये द्वीप लगभग 32 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। जो की अविश्वसनीय रूप से इसे सबसे अलग बनाता है।

 

लक्षद्वीप

लुभावने समुद्र तट और मूंगा चट्टानें: लक्षद्वीप की खूबसूरती

Lakshadweep  के द्वीप दुनिया के सबसे प्राचीन और अछूते समुद्र तटों में से कुछ हैं। अगत्ती, बंगाराम और कदमत अपनी ख़स्ता सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध हैं, जो नारियल के झूलते पेड़ों से घिरी हुई है, जो एक चित्र-परिपूर्ण प्राकृतिक परिदृश्य बनती है।

लक्षद्वीप

इन द्वीपों के आसपास की मूंगा चट्टानें समुद्री जीवन का आश्रय स्थल हैं, जो स्कूवा डाइविंग और गोताखोरों को एक मंत्रमुग्ध कर देने

वाली पानी के नीचे की दुनिया का पता लगाने की पेशकश करती हैं।

लक्षद्वीप

समृद्ध जैव विविधता में रंगीन मूंगा संरचनाएं, विदेशी मछली प्रजातियां और यहां तक ​​कि समुद्री कछुए और रीफ शार्क की कभी-कभार देखी जाने वाली प्रजातियां भी शामिल हैं।

लक्षद्वीप कैसे जाये

 

लक्षद्वीप कैसे जाएँ | Lakshadweep Kaise Jayen

जैसा की हम लोग जानते हैं की Lakshadweep  एक केंद्र शाषित प्रदेश हैं जिसकी राजधानी करवत्ती है जो की केरल उच्च न्यायलय के अंतर्गत आता है।

लक्षद्वीप आने के लिए हम दो तरीकों से आ सकते हैं। पहला है क्रूज शिप से और दूसरा है फ्लाइट के माध्यम से।

lakshadweep cruise

अगर आप भारत में रहते हैं और Lakshadweep  आना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसान है। आप को किसी पासपोर्ट या वीसा की जरूरत नहीं पड़ती है।लक्ष्द्वीप के आइलैंड एक प्रतबंधित क्षेत्र है।

यहाँ घूमने के लिए हमे प्रशाशन की अनुमति की जरूरत पड़ती है। Lakshadweep  टूरिज्म की नोडल एजेंसी है स्पोर्ट्स सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ़ नेचर टूरिज्म एंड स्पोर्ट्स Society for Promotion of Nature Tourism and Sports (SPORTS).

Lakshadweep Kaise Jayen
Image Credit GOL Travels

 

यहीं एजेंसी यहाँ की सभी टूरिज्म एक्टिविटी को कण्ट्रोल करती है। इसके अलावा अन्य कई रजिस्टर्ड ट्रेवेल एजेंसी है जो लक्षद्वीप के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। जैसे है समुद्रम या GOL ये दोनों ही ट्रेवल एजेंसी लक्षद्वीप के लिए टूर प्लान करती है।

जिसमे से समुद्रम Samudram भारत सरकार के अधीन काम करती है। और गोल  GOL Travels प्राइवेट ट्रेवल एजेंसी है। आप इनकी वेबसाइट पर विजिट कर के मनचाहा प्लान ले सकते हैं।

अन्य ब्लॉग भी पढ़ें Export Meaning In Hindi | एक्सपोर्ट मीनिंग इन हिंदी

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाएँ | Flight Se Lakshadweep Kiase Jayen ?

आप भारत के किसी भी हिस्से से है और लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो, आप को सबसे पहले ट्रेन, बस या फ्लाइट से केरल के कोच्ची

शहर आना पड़ेगा। जहाँ से आप को लक्षद्वीप के इकलौते एयरपोर्ट अगाती के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाती है।

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाएँ

 

ये फ्लाइट रोज अगाती के लिए कोच्चि से लगभग 9 बजे के आस-पास निकलती है। ये हवाई सफर 1 घंटे का बहुत ही खूबसूरत सफर होता है। कोच्चि से अगाती तक के हवाई टिकट का खर्चा लगभग 5500 रुपये का है।

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाएँ

जो सालभर लगभग इतना ही रहता है। अगाती हवाई अड्डा पूरे भारत के सबसे खूबसरत हवाई अड्डों में से एक है। लक्षद्वीप पंहुचने के बाद सबसे पहले आप अपनी औपचारिक एंट्री करवानी पड़ेगी जो की हवाई अड्डे पर ही हो जाएगी।

क्रूज से लक्षद्वीप कैसे जाएँ | Lakshadweep cruise

दूसरा रास्ता जप लक्षद्वीप आने का है जलमार्ग से जिसमे हम कोच्ची से लक्षद्वीप आने के लिए हम पैसंजर शिप्स से भी आ सकते हैं। जिसके लिए हमें कुल 6 यात्री जहाज का विकल्प मिलता है।

लक्षद्वीप

MV कवरत्ती, MV अरेबियन Sea , MV लक्षद्वीप Sea, MV लगूंस Sea , MV कोरस ये सभी क्रूज शिप्स कोच्ची से लक्षद्वीप के अलग अलग आइलैंड के लिए चलती है। जिसके लिए हमे 18 से  घण्टे का समय लग जाता है। ये पैसेंजर शिप्स आप को सभी लक्सरी व्यवस्था से भरपूर मिलेंगी। अपने बजट के हिसाब से 1000 से 8000 रूपये तक अलग अलग कटगरी के रूम मिल जायेंगे।

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाएँ

लक्षद्वीप पंहुचने के लिए जो तीसरा ऑप्शन है वो है किसी लक्सरी क्रूज शिप से आना पिछले कुछ सालों से कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा से लक्षद्वीप के लिए अपनी सर्विस शुरू किये हैं। लक्ष्यद्वीप कैसे पंहुचा जाये ये तो हम जान गए। अब आइये आप को लक्षद्वीप के खूबसूरत आइलैंड के बारे में बताते हैं।

अगत्ती आइलैंड | Agatti island

अगर आप अगत्ती आइलैंड  Agatti Island घूमना चाहते हैं तो सबसे पहले आप को अगत्ती पुलिस स्टेशन में अपना रजिस्ट्रेशन

करवाना पड़ेगा। एंट्री के साथ साथ आप को एग्जिट डेट भी दर्ज करवानी पड़ेगी। और ये नियम अगत्ती आइलैंड  Agatti

Island के साथ साथ उन सभी आइलैंड पर भी लागू होते हैं जो लक्षद्वीप के अंतर्गत आते हैं।

Agatti

अगत्ती आइलैंड  Agatti Island में ही लक्षद्वीप का एक मात्रा हवाई अड्डा है तो अगर आप हवाई सफर तय कर के आ रहे हैं, तो

आप की शुरवात अगत्ती आइलैंड  Agatti Island से ही करनी चाहिए। अगत्ती को लक्षद्वीप द्वीप समूह का प्रवेशद्वार भी कह

सकते हैं। केवल के कोच्चि से लगभग 449 किलोमीटर दूर स्थित है। कोच्चि से अगत्ती की छोटी उड़ान यात्रियों को फिरोजा पानी

और मूंगा सरंचनाओं का एक मंत्रमुग्ध दृश्य प्रदान करती है।

agatti island

अगत्ती का समुन्द्र प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए एक बहुत ही खूबूरत परिदृश्य पेश करता है। लैगून के क्रिस्टल क्लियर पानी के

साथ-साथ बर्फ जैसी सफ़ेद रेत फैली हुई है। जो की दूर से दिखने वाले नीले पानी के साथ बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखता है।

agatti island

द्वीप के चारों ओर उथला और शांत लैगून स्नॉर्कलर्स और तैराकों के लिए एक स्वर्ग है, जो जीवंत पानी के नीचे की दुनिया का पता

लगाने और इसे एक्स्प्लोर करने का खूबसूरत मौका देती है। मूंगा की चट्टानें और लैगून्स एक विस्तारित क्षेत्र में जिनमे समुन्द्र के नीचे

agatti island

की दुनिया बहुत ही साफ और अद्भुद दिखाई देती हैं। जिनमे रंगीन मछलिया , सूर्या की किरणें जब साफ पानी से होती हुई इनपर पड़ती हैं तो बहुत जीवंत दृश्य दिखाई पड़ता हैं।

जल क्रीड़ा एवं मनोरंजन | Water Sports and Entertainment  

लक्षद्वीप के इस आइलैंड पर आप को पानी के विभिन्न प्रकार के खेलों और एडवेंचर्स का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलता हैं। जैसे

स्काईकिंग , स्नॉलोकप्रिय गतिविधियाँ हैं, जो आप को बहुत ही आनंदित करती हैं।

agatti island

बंगारम आइलैंड ऑफ़ लक्षद्वीप | Bangaram Island Resort

अगत्ती से लगभग १ घंटे की प्राइवेट बोट की यात्रा से आप बंगारम पंहुच सकते हैं। चूँकि बंगारम में कोई हवाई पट्टी नहीं होने की वजह से कोई सीधी फ्लाइट बंगारम तक नहीं जाती है।

bangaram island

अगत्ती से बंगरम लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर है। जो की बोट से जाने पर लगभग 1 घंटे लगते हैं।

bangaram beach

खूबसूरत प्राचीन समुद्री तट Beautiful Pristine Beaches of Bangaram 

बंगाराम में आप को बर्फ सी सफ़ेद रेत के साथ-साथ नीले पानी का समुद्री किनारा जो आप को आराम करते हुए शुकुन का नुभव कराते हैं।

bangaram beach
Image Credit To GoL Travels

 

जहाँ बैठ कर आप आराम से धुप सेंक सकते है। और इस खूब सूरत समुद्री तट के किनारे सैर का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

समृद्ध जैव विविधता

बंगरम द्वीप एक बहुत ही जीवंत और जैव विविधता वाला द्वीप है। यहाँ अपर आप असंख्य समुद्री जीव और विदेशी वनपस्तियों को जीवंत देख सकते हैं।

लक्षद्वीप की जनजाति

इसके अलावा आप क्रिस्टल क्लियर समुंद्री जल में असंख्य रंग बिरंगी मछलियों को एकदम जीवंत देख सकते हैं। अगर आप

गोताखोरी का शौक रखते हैं तो यकीन मानिये आप बिल्कुल सही जगह आये हैं।

bangaram

प्रकृति से प्रेम करने वालों के लिए बंगारम आइलैंड जितना ज्यादा ऊपर से खूबसूरत दिखता है, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत और अद्भुद समुन्द्र के अंदर की दुनिया है।

bangaram

खूबसूरत और अतिविशिष्ट रिसॉर्ट्स ,होटल्स और जल विला

बंगारम द्वीप पर पंहुचते ही आप का स्वागत सबसे स्वच्छ और खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे करते हैं। बंगारम द्वीप पर विशिस्ट रिसॉर्ट्स,

समुंद्री जल में बने हुए बहुत खूबसूरत और मनमोहक जल विला आप का मन मोह लेते हैं।

bangaram island resort

इनमे मिलने वाली सेवाएं स्वादिष्ट भोजन आप को अपनी तरफ आकर्षित करती है । जल विला में रहते हुए फिरोजे क्रिस्टल क्लियर जल के नीचे दिखने वाली असंख्य रंगीन मछलियाँ और समुद्री जीवन आप को दीवाना ही बना देंगी।

लक्षद्वीप के अन्य खूबसूरत आइलैंड Other Island of Lakshadweep 

वैसे तो पूरा लक्षद्वीप ही बहुत खूबसूरत जगह है। ऊपर हमने कुछ आइलैंड के बारे में आप को पूरी जानकारी दी। इसके अलावा भी अन्य स्थल हैं जहाँ आप विजिट कर के आनंद ले सकते हैं।

●चेतलत आइलैंड

●मरीन म्युसियम

●पित्ती बर्ड सेंचुरी

●कल्पेनी आइलैंड

●मिनिकॉय आइलैंड

●कवरत्ती आइलैंड

●कदमत आइलैंड

 Conclusion | निष्कर्ष

दोस्तों आज हम लोगों ने लक्षद्वीप के बारे में विस्तार से जाना जैसा की हम सब लोग जानते हैं की भारत सरकार एक्स्प्लोर इंडिया कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत भारत के विभिन्न पर्यटक स्थलों को प्रमोट और डेवलप किया जा रहा है। यह हमारे देश के लिए बड़ी गर्व की बात है। भारत देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी भी यह जिम्मेदारी बनती है की हम भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देश के पर्यटक स्थलों के प्रमोट करें। तो हम लोगों ने लक्ष्यद्वीप के बारे में विस्तार से जाना। अगले व्लॉग में किसी अन्य भव्य स्थान के बारे में चर्चा करेंगे बहुत बहुत धन्यवाद।

Frequently Asked Question

Question 1 . लक्षद्वीप में दीपो की संख्या कितनी है?

Answer 1. लक्षद्वीप देश का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश एवं द्वीप है। जिनमे से केवल १० द्वीप पर ही आबादी रहती है। घूमने के लिए सबसे खूबसूरत आइलैंड निम्नलिखित हैं।

●करवत्ती आइलैंड

●अगत्ती आइलैंड

●बंगारम आइलैंड

●मिनिकॉय आइलैंड

●कदमत आइलैंड

Question 2. कोच्चि से लक्षद्वीप कैसे पहुंचे?

Answer 2.  लक्षद्वीप जाने के लिए भारत का सबसे नजदीकी शहर और तट कोच्ची ही है। कोच्ची से लक्षद्वीप जाने के लिए आप को 2 विकल्प मिलते हैं। पहला विकल्प है हवाई जहाज से और दूसरा विकल्प है आप कोच्ची से क्रूज शिप से जा सकते हैं।

1 . अगर आप फ्लाइट ले के जा रहे हैं ,तो आप को कोच्चि से लक्षद्वीप के अगत्ती एयरपोर्ट के फ्लाइट मिल जाएगी। जिसका भाड़ा लगभग 5500 है। कोच्चि से अगत्ती के लिए रोज 1 फ्लाइट सुबह 9 बजे अगत्ती एयरपोर्ट के लिए निकलती है। जिसमे लगभग 1 से 1.5 घंटे में आप अगत्ती एयर पोर्ट पंहुच जाते हैं। फिर आप वहां को लक्षद्वीप के किसी अन्य आइलैंड पर जाने के लिए बोट मिल जाती है।

2. कोच्चि से लक्ष्यद्वीप जाने के लिए दूसरा विकल्प है , क्रूज शिप से जाया जा सकता है। कोच्ची से लक्षद्वीप के लिए कुल ५ शिप का ऑप्शन आप को मिलता है।MV कवरत्ती, MV अरेबियन Sea , MV लक्षद्वीप Sea, MV लगूंस Sea , MV कोरस ये सभी क्रूज शिप्स कोच्ची से लक्षद्वीप के अलग अलग आइलैंड के लिए चलती है। जिसके लिए हमे 18 से घण्टे का समय लग जाता है।

Question 3. लक्षद्वीप जाने के लिए कितने दिन चाहिए?

Answer 3. भारत से किसी भी हिस्से से अगर आप फ्लाइट से जाते हैं, तो एक दिन के अंदर ही लक्षद्वीप पंहुचा जा सकता है। इसके अलावा आप वहां अगर अलग-अलग आइलैंड घूमना चाहते हैं तो काम से 4-5 दिन आप को लग सकता है।

Question 4 . क्या लक्षद्वीप के लिए वीजा चाहिए?

Answer 4. अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो लक्षद्वीप जाने के पासपोर्ट या वीसा की जरूरत नहीं पड़ती। आप को केवल एक परमिशन की जरूरत पड़ती है। जो की आप कोच्ची एयर पोर्ट पर ही एक छोटा सा फॉर्म भर के ले सकते हैं। पर किसी विदेशी नागरिक के लिए पासपोर्ट और वीसा के साथ-साथ परमिशन की भी जरूरत पड़ती है।

Question 5. क्या भारतीय लक्षद्वीप जा सकते हैं?

Answer 5. जी हाँ बिलकुल कोई भी भारतीय लक्षद्वीप जा सकता है। बस उसको अपने सम्बंधित जिले के पुलिस आयुक्त से पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। और एक छोटी सी परमिशन लेनी पड़ती है। जो की लक्षद्वीप स्पोर्ट अथॉरिटी देती है, आप को लेना पड़ता है। अगर आप किसी ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से जा रहे तो अलग से नहीं लेना पड़ता। इसके बाद कोई भी भारतीय लक्षद्वीप जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Sharing Is Caring:
Social

Leave a Comment

Import